Weather Update – Heavy Rainfall 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Letest Weather Update: मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें कई राज्य है जैसे उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत केरल कर्नाटक महाराष्ट्र और अन्य राज्य शामिल है।

This image may contain Nature Outdoors Storm Thunderstorm Lightning and Weather

Heavy Rainfall Alert: दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण अगले कुछ दिनों तक कई राज्य में तेज हवाओं, गरज – चमक और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

A lightning strike

Wheather Upadate – मानसून की स्थिति 

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 16 जून 2025 तक दक्षिण प्रायद्वीप भारत और कोंकण गोवा में सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में यह गुजरात के कुछ हिस्सा विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ सकता है।  इसके बाद अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के पहुंचने की सभावना है।

Heavy Rainfall – इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

  • यूपी में 2–3 दिन में मॉनसून की दस्तक तय मानी जा रही है। लखनऊ में तापमान में 3–10°C की गिरावट दर्ज की गई

  • दिल्ली‑एनसीआर में मौसम बदलने की खबर है। हल्की बारिश, आंधी‑तूफ़ान और तेज हवाओं के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान अब 33–36°C के बीच रहने की संभावना है

  • सक्रिय मानसून की वजह से कॉंकण (विशेषकर राजापुर, रत्नागिरी) में 24 घंटों में 100–250 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पुणे और आसपास के घाट क्षेत्रों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है, जिससे फ्लूड संबंधित सावधानियाँ बरती जा रही हैं
  • देश के कई भागों में गर्मी टलने लगी है। दिल्ली‑एनसीआर में तापमान में गिरावट आ रही है, राजस्थान के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
  • उत्तराखंड में मैदानी इलाकों के लिए येलो अलर्ट है, हल्की‑मध्यम बारिश की चेतावनी

Leave a comment