Iran and Israel War:
ईरान और इजराइल के युद्ध में अमेरिका की हुई एंट्री अमेरिका ने किया ईरान पर बम धमाका। 22 जून 2025 को अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर एक बड़ा और सफल हमला किया, जिसकी पुष्टि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की। इस हमले में अमेरिका के सबसे घातक और उन्नत हथियार B-2 स्पिरिट बॉम्बर और बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल किया गया।
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का “मुकुट मणि” माना जाने वाला Fordow परमाणु अनुसंधान केंद्र नष्ट हो चुका है।
क्या है B-2 स्पिरिट बॉम्बर?
B-2 स्पिरिट अमेरिका का एक स्टील्थ (रडार से बचने ने सक्षम) बॉम्बर है, जिसे Northrop Grumman कंपनी ने बनाया है। इसकी कीमत लगभग 2.1 अरब डॉलर (17,500) प्रति विमान है, जिससे यह अब तक का सबसे महंगा सैन्य विमान बन गया है।
B-2 Bomber की खासियतें:
1. रडार से लगभग अदृश्य: इसके डिजाइन और रडार-एब्जॉर्ब पदार्थ के कारण यह दुश्मन के रडार में नही आता है
2. बम ले जाने की क्षमता: यह 40,000 पाउंड (18,000 किलोग्राम) से अधिक वजनी हथियार ले जा सकता है
3. दूरी: बिना ईंधन भरे यहां 11000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकता है। हवा में ईंधन भरने के बाद या दुनिया में कहीं भी हमला कर सकता है।
क्या होता है बंकर बस्टर बम?
इस हमले में इस्तेमाल हुआ बम था GBU-57A/B Massive Ordnance Penetrator (MOP) जिसे बंकर बस्टर बम कहा जाता है।
MOP ki विशेषताएं:
1. वजन: 30,000 पाउंड (करीब 13,600 किलोग्राम) अमेरिका का सबसे भारी पारंपरिक बम।
2. लम्बाई: 20.5 या 6.25 मीटर
3. लक्ष्य: यह विशेष रूप से कांक्रीट से बने भूमिगत परमाणु बंकरों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
3. पैंठ: यह 200 फिट से अधिक की कंक्रीट को भेद सकता है।
4. मार्गदर्शन प्रणाली: GPS आधारित गाईडेंस सिस्टम इसे लक्ष्य पर सटीकता से मार करने में सक्षम है।
खबरों के अनुसार, ईरान के Fordow परमाणु ठिकाने पर 6 बंकर बस्टर भी गिराए गए, जिससे वहां भरी तबाही मची है।
निष्कर्ष:
ईरान पर हुआ यह हमला न सिर्फ तकनीकी रूप से एक बड़ी सफलता माना जा रहा है बल्कि यह अमेरिका की रणनीतिक क्षमताओं का भी प्रदर्शन है। B-2 बॉम्बर और MOP बम जैसे हथियार दिखाते हैं कि अमेरिका के पास दुनिया के किसी भी कोने में छिपे दुश्मन के सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करने की पूरी क्षमता है।
नोट: यह लेख किसी भी तरह की अधिकारी पुष्टि नहीं करता है अधिक जानकारी के लिए अधिकारीक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।